ब्रेकिंग न्यूज

गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस इस हाल में मिली 11 महिलाएं



 अयोध्या 
शहर के फतेहगंज खीर गली स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में पिछले एक साल से चल रहे सेक्स  रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस काले कारोबार में लिप्त 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पांच लोग भाग निकले। जिनकी तलाश की जा रही है। सीओ सिटी  के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात लगभग 11:30 बजे यह कार्रवाई हुई है।खीर गली निवासी गणेश अग्रवाल का इसी गली में राणी सती गेस्ट हाउस संचालित है। गेस्ट हाउस में गोरखपुर, बिहार, दिल्ली आदि जगहों से महिलाएं लाकर वह जिस्म का काला कारोबार कराता था। इस धंधे में गणेश के साथ बीकापुर के असकरनपुर, सिसौली निवासी पप्पू और नंदौपुर निवासी मयाराम भी शामिल थे। यह महिलाएं स्थायी रूप से इसी मकान में रहती थीं।सिर्फ ग्राहक बाहर से आते-जाते रहते थे।शुक्रवार रात सीओ सिटी  के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष  और नगर कोतवाली टीम ने गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान चौथे मंजिल पर 11 महिलाएं देह व्यापार में लिप्त मिलीं। सभी महिलाओं गणेश और उसके दोनों सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि महिलाओं के साथ कमरों में मौजूद पांच लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। सीओ सिटी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिलाओं के पास से 1.62 लाख रुपये बरामद हुए हैं।जिस्म के काले कारोबार में संलिप्त महिलाएं बाहर से लाई जाती थीं। मौके से पकड़ी गईं महिलाओं में से पांच गोरखपुर पांच बिहार और एक दिल्ली की रहने वाली है। उनके यहीं पर निवास करने से बाहर के लोग इसका अंदाजा नहीं लगा पाते थे।पुलिस के अनुसार महिलाओं के साथ मौजूद पांच लोग उनके ग्राहक तो थे ही उनके लिए दलाली भी करते थे। उनका गेस्ट हाउस में रोज आना-जाना था। इसीलिए उनकी पहचान आसानी से हो गई है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। इनमें अधिकांश लोग इसी जिले के बताए जा रहे हैं।मोहल्ले और पुलिस सूत्रों के अनुसार देह व्यापार के इसी काले धंधे की बदौलत गेस्ट हाउस मालिक  ने कीमती संपत्तियां बना लीं। 

कोई टिप्पणी नहीं