ब्रेकिंग न्यूज

परिषदीय विद्यालयों में रंगोली, निबंध प्रतियोगिता, बच्चों को तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं एवं तिरंगे धागों युक्त ‘तिरंगा बुनाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन


सुल्तानपुर शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान-2025 के अन्तर्गत प्रथम चरण में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों मे ‘‘हर घर तिरंगा अभियान-2025‘‘ के प्रथम चरण (02 अगस्त से 08 अगस्त 2025)के अंतर्गत सभी स्कूलों की दीवारों और बोर्डाे को तिरंगा रंग से प्रेरित कला से सजाया गया एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।    ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान-2025 के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय खोजापुर मोतिगरपुर, मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय वैदहा जयसिंहपुर, प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर-2 धनपतगंज में तिरंगा रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता, बच्चों को तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं एवं प्रतियोगिता, तिरंगे धागों युक्त ‘तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन कराया गया‘। इसी प्रकार अन्य विद्यालयों में भी ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान-2025 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं