ब्रेकिंग न्यूज

25 करोड़ जनता के साथ CM योगी की पूरी कैबिनेट भी जुटी, लगाए जाएंगे 37 करोड़ पौधे


लखनऊ यूपी में आज गुरुवार को एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा है। ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत प्रदेश भर में 37 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे इस महायज्ञ में 25 करोड़ नागरिकों की सहभागिता के साथ 26 विभाग, 60,182 जनप्रतिनिधि, 3.40 करोड़ विद्यार्थी, 2.24 करोड़ किसान, 13 लाख राजकीय कर्मचारी, 4.69 लाख अधिवक्ता, 27 हजार स्वयंसेवी संस्थाएं और 15 हजार किसान उत्पादक संगठन  शामिल होंगेइस अभियान के साथ उत्तर प्रदेश हरित क्षेत्र में वृद्धि के मामले में देश में दूसरा स्थान हासिल कर चुका हैमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या, आजमगढ़ और गोरखपुर में वृक्षारोपण करेंगे जबकि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी में इस अभियान में हिस्सा लेंगी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण कर इस अभियान को गति देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं