ब्रेकिंग न्यूज

छांगुर का धर्मांतरण नेटवर्क - 1000 युवक लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते , खुलासा


लखनऊ छांगुर ने देश के 579 जिलों की पहचान कराई थी। जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं। इन जिलों में हिंदू युवतियों को मुस्लिम बनाने के लिए मुहिम चलाने का तानाबाना बुना था। इसके लिए छांगुर ने 3000 से अधिक युवाओं को बतौर अनुयायी मैदान में उतारा था।  छांगुर ने लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए एक हजार मुस्लिम युवकों की फौज तैयार की थी।प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर से जुड़े 30 बैंक खातों का पता चला है।जिनमें विदेश से जमकर धन जमा कराया गया। इनमें से 18 खातों में 68 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। बीते 3 महीने के भीतर ही इन खातों में 7 करोड़ रुपये जमा कराए गए।अधिकारियों का मानना है कि यह पैसा विदेशी फंडिंग नेटवर्क के जरिये आया है। जिसका इस्तेमाल  बलरामपुर समेत अन्य स्थानों पर बड़े पैमाने पर संपत्ति खरीदने व धर्मांतरण में किया गया। सूत्रों ने बताया कि ED छांगुर के अन्य बैंक खातों, संपत्ति और आयकर रिटर्न के बारे में जानकारी जुटा रहा है। छांगुर से जुड़े बैंक खातों में गैर सरकारी संगठन ट्रस्ट और निजी खाते हैं। ED इन खातों से जुड़े लोगों व संस्थाओं को पूछताछ के लिए बुला सकता है। छांगुर ने गिरोह को कानूनी रूप देने के लिए 4 अलग संस्थाएं बना रखी थीं।  छांगुर ने देश के 579 जिलों की पहचान कराई थी। जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं। इन जिलों में हिंदू युवतियों को मुस्लिम बनाने के लिए मुहिम चलाने का तानाबाना बुना था। इसके लिए छांगुर ने 3000 से अधिक युवाओं को बतौर अनुयायी मैदान में उतारा था।  छांगुर अपने बेटे महबूब को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनाने का ख्वाब देख रहा था। धर्मांतरण से कमाई करने के साथ ही वह प्रापर्टी व अन्य कार्य करने की जमीन तैयार रहा था। वह बेटे को अरबपति बनाने के साथ ही टीम का मुखिया बनाना चाहता था।जांच में पता चला है कि छांगुर ने लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने के लिए 1000 मुस्लिम युवकों की फौज तैयार की थी। उसका जाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। उसे विदेश से अकूत धन मिलता था।जिसके जरिये वह अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देता था। हिंदुओं लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए वह मुस्लिम युवकों को पैसे देता था। नेपाल सीमा से सटे सात जिलों को टारगेट किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं