मंत्री जी के बेटे का चेहरा किया इस्तेमाल, बिजनेस डील के बहाने किया बड़ा खेल
लखनऊ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे की व्हाट्सऐप डीपी लगाकर 2 करोड़ 8 लाख ठगी के मामले में प्रयागराज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में गवाले धर्मेश संजय महाराष्ट्र निजामपुर के थाना भाम्बेर गांव साकडी का रहने वाला है। जबकि अनिमा देवी पटना, बिहार की रहने वाली है। पुलिस की जांच में पता चला था कि दोनों के खातों में रुपए ट्रांसफर हुए थे।बता दें कि इस मामले में 5 लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।गौरतलब है कि 13 नवंबर 2024 को सीए रत्नेश श्रीवास्तव को मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे की फोटो लगी डीपी से वाह्ट्सएप मैसेज भेजा गया था। जिसके बाद एक बिजनेस डील का हवाला देते हुए 3 बार में 2 करोड़ आठ लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए गए थे।ठगी का एहसास होने पर सीए की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया था।साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 24 नवंबर 2024 को 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के बाद 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे साइबर ठगों से जुड़े हुए हैं।वे उनके लिए कमीशन पर काम करते थे। दोनों ने अपना बैंक खाता खुलवाकर इसकी जानकारी साइबर ठगों को दी थी। रुपए ट्रांसफर होने के बाद दोनों ATM और चेक से पैसे निकालकर ठगों को देते थे। इसके एवज में उन्हें कमीशन मिलता था।साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि अब इस गैंग के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं