ब्रेकिंग न्यूज

अंसल ग्रुप पर दर्ज हुई FIR


लखनऊ देश के नामी बिल्डर अंसल ग्रुप के दिवालिया होने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं।मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि होम बायर्स का पैसा लेकर भागा तो पातळ से भी ढूंढ लाएंगे।मुख्यमंत्री योगी के इस बयान के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अंसल ग्रुप पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज करवाई हैइससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने अंसल ग्रुप पर FIR के निर्देश दिए थे और कहा था कि होम बायर्स से धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंसल ग्रुप के प्रणव अंसल, सुशील अंसल, सुनील गुप्ता और विनय सिंह समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है कहा जा रहा है कि अंसल ग्रुप से जुड़े लोगों की अब जल्द गिरफ्तारी भी हो सकती है बता दें कि फ्लैट/प्लाट के नाम पर अंसल ग्रुप ने सैकड़ों लोगों से ठगी की है।मुख्यमंत्री योगी  ने विधानसभा में इस मुद्दे पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अंसल ग्रुप फला फूला।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ग्रुप ने एक भी होम बायर के साथ धोखा किया तो उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले माफिया दौड़ाता था पुलिस भागती थी। माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।एक भी होम बायर के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाताल से भी ले आएंगे और सजा दिलाएंगे।लखनऊ में ही 5000 से अधिक होम बायर्स के पैसे अंसल ग्रुप की अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में एक दशक से भी अधिक समय से फंसे हुए हैं। ऐसे में जैसे ही अंसल ग्रुप ने खुद दिवालिया घोषित किया तो होम बायर्स में हड़कंप मच गया।उन्होंने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया तो मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अंसल ग्रुप के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निवेशकों का एक भी पैसा डूबने नहीं देंगे। जरुरत पड़ी तो ग्रुप की संपत्ति जब्त कर एक-एक पैसा वापस करवायेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं