राष्ट्रपति ने कुंभनगरी पहुंच संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज तीर्थराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।इसके बाद सभी संगम क्षेत्र में पहुंचे। राष्ट्रपति आठ घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी।गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति ने आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। इसके बाद धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी।राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक है।बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण है। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिल रही है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं