ब्रेकिंग न्यूज

सिलेंडर में जोरदार धमाका , 6 लोगों की मौत


लखनऊ बुलंदशहर में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया।जब एक घर में रखा सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। सिलेंडर फटने से एक ही परिवार को 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि मकान तक ढह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। 
ये दर्दनाक हादसा बुलंदशहर के सिकंदराबाद में आशापुरी कॉलोनी में रात क़रीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच हुआ। हालांकि अब ये साफ नहीं हो पाया है कि ये सिलेंडर घरेलू LPG सिलेंडर था या ऑक्सीजन का कुछ लोगों का कहना है कि धमाका ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ है। धमाके की आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए तो वहां चीख-पुकार मची थी। इसके बाद तत्काल पुलिस का सूचना दी गई।घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया। जिलाधिकारी  रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस घर में 18-19 लोग रहते थे।राहत और बचाव टीम ने मलबे से 8 लोगों को निकाला जिनकी हालत गंभीर है।इस हादसे में एक बच्ची समेत 2 महिलाएं और 3 पुरुषों की मौत हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी ने भी संज्ञान लिया और हमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने को कहा है।उन्होंने कहा कि घर में किस सिलेंडर में ब्लास्ट क्यों और कैसे हुआ। इसकी जांच की जा रही है। ये सिलेंडर घरेलू था या कुछ लोग कह रहे हैं कि ऑक्सीजन सिलेंडर था।उसकी जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं