ब्रेकिंग न्यूज

घोसी में नहीं चला ओपी राजभर का मैजिक

 


लखनऊ लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट की मतगणना जारी है। इसी बीच पूर्वांचल की चर्चित सीट घोसी का रिजल्ट जारी हो गया है। इस सीट पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर NDA के उम्मीदवार थे और उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजीव राय ने 162943 वोटों से हराया है। घोसी सीट पर सपा और NDA के बीच टक्कर थी। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपनी जीत को लेकर पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि घोसी सीट पर ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को हार मिली है।सपा प्रत्याशी राजीव राय को 503131 वोट मिले हैं तो वहीं NDA से सुभासपा के प्रत्याशी ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद को 340188 वोट मिले हैं।बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान को 209404 वोट मिले हैं.दरअसल उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी NDA से साथ चुनावी रण में थी।NDA की तरफ से सुभासपा को केवल एक सीट पर टिकट दिया गया था।घोसी के सीट पर सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को टिकट दिया गया था।वहीं सपा ने इस सीट पर राजीव राय को उतारा था।घोसी क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा क्षेत्र, मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद, गोहना, मऊ सदर और रसड़ा आते हैं, जिसमें मुहम्मदाबाद-गोहना सीट ही अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित है।इस सीट पर BJP की पहली बार 2014 के चुनाव में जीत मिली थी। तो वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के अतुल राय को जीत मिली थी। 2019 के  में बहुजन समाज पार्टी के अतुल राय ने BJP प्रत्याशी हरिनारायण राजभर के बीच मुकाबला हुआ था और इस कड़े मुक़ाबले में बसपा के उम्मीदवार ने BJP प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को एक लाख वोटों से हरा दिया था।उत्तर प्रदेश में सपा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है तो वहीं BJP के लिए ये चुनाव काफी चौंकाने वाला था। खासतौर पर उत्तर प्रदेश की सीटों पर BJP को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।चुनाव में BJP उत्तर प्रदेश की 80 सीटों का जीतने दावा कर रही थी।लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में NDA 33 सीटों पर सिमट कर रह गई। जबकि इंडिया गठबंधन 44 सीटों के साथ आगे है।

कोई टिप्पणी नहीं