ब्रेकिंग न्यूज

पूर्व प्रत्याशी के होटल में छापा

 


मैनपुरी जिले के पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट में देव व्यापार हो रहा था। होटल अशोक चौहान का है। अशोक चौहान BSP के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दबिश देकर मैनेजर सहित 3 युवक और 3 युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। देर रात पुलिस ने संचालक सहित सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पकडे़ गए सभी 7 लोगों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।इंस्पेक्टर क्राइम  ने शुक्रवार की देर शाम देह व्यापार की सूचना पर पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट पर दबिश दी थी। इस दौरान वहां मौजूद मैनेजर राज बैस निवासी खरपरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि खरपरी निवासी अशोक सिंह चौहान के कहने पर वह महिलाओं को वहां लेकर आता है। वहां पर देह व्यापार कराता है।पुलिस ने मौके से तीन कमरों में मिले दो अन्य युवक व तीन युवतियों को भी पकड़ा।युवतियों ने पूछताछ में आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए देह व्यापार करने की बात कबूल की। पुलिस ने होटल संचालक अशोक सिंह चौहान निवासी खरपरी, राज बैस खरपरी, सौरभ निवासी नगला खरा भोगांव, दिव्यांग भारद्वाज निवासी पुराना बाजार बेवर के अलावा फतेहगढ, भोगांव और बेवर की रहने वाली तीन युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को गिरफ्तार सभी छह आरोपी पुलिस ने न्यायालय में पेश किए।अशोक चौहान  ने 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। उसने भोगांव विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर पर्चा दाखिल किया था। लेकिन यहां उसे हार का सामना करना पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं