ब्रेकिंग न्यूज

UP Police पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

 


UP Police  भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड राजीव नयन  को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेरठ STF राजीव नयन को 2 अप्रैल की रात नोएडा से गिरफ्तार कर कंकरखेड़ा थाने लाई है। राजीव ने STF को बताया रीवा के महादेव शिव शक्ति रिसॉर्ट में 300 कैंडिडेट्स को एक साथ बैठाकर पुलिस का पेपर पढ़वाया था।मास्टर माइंड राजीव नयन करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक है। उसके कई होटल और रिसॉर्ट के साथ अस्पताल भी हैं। वह सिपाही भर्ती के साथ ही यूपीपीएससी, इंजीनियरिंग, और नीट से लेकर TET सहित अन्य  परीक्षाओं में भी सेंधमारी करता है। UP Police सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने के मामले में पुलिस राजीव नयन मिश्र की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। मामले में कई आरोपी पकड़े जा चुके थे लेकिन मुख्य आरोपी और मास्टर माइंड राजीव नयन फरार ही चल रहा था। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान, पंजाब, बिहार और दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश की खाक छान रही थी। सिपाही भर्ती पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल ने करोड़ों की प्रॉपर्टी बना रखी है। उसने प्रयागराज के साथ ही नोएडा, दिल्ली जैसे शहरों में रियल इस्टेट में काफी पैसा लगाया था। नैनी स्थित एक अस्पताल में उसकी पार्टनरशिप की बात सामने आने पर UP STF ने संचालक से पूछताछ भी की थी। हालांकि संचालक ने उससे कोई वास्ता होने से इंकार किया। सूत्रों के मुताबिक राजीव नयन की कराेड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा तब हुआ जब ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके साथ उसका साथी पुष्कर पांडेय भी पकड़ा गया था। दोनों म0प्र0 में संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के प्रकरण में गिरफ्तार हुए थे। पूछताछ में ही उन्होंने यह बात पुलिस को बताई थी कि भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक कराने के धंधे में वह काफी दिनों से लगे हुए थे।राजीव नयन ही इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड था जिसने करोड़ों रुपये कमाए थे। इन रुपयों से ही उसने दिल्ली, नोएडा के साथ ही प्रयागराज में करोड़ों की संपत्ति भी बनाई। ग्वालियर पुलिस ने उसे उसके दिल्ली की ही एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था, जिसे उसे इन्हीं पैसों से बनाया था। यही नहीं उसने संविदा स्टाफ नर्स परीक्षा का पेपर लीक कराने के बाद ही 35 लाख रुपये की एक फॉर्च्यूनर भी खरीदी थी। ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तारी के समय इस कार को भी बरामद किया था।

कोई टिप्पणी नहीं