ब्रेकिंग न्यूज

अब नहीं भटकेंगे बुजुर्ग, इस आईडी से अपने आप बनेगी वृद्धावस्था पेंशन


यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार के विकास कार्यों का लाभ आम जनता को मिल रहा है।बुधवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण स्योहारा मार्ग स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बोबी के आवास पर पहुंचे। चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल असीम अरुण ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की और आगामी चुनावों के संबंध में विचार-विमर्श किया। मीडिया से वार्ता में राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गांरटी का लाभ देश की जनता को बिना भेदभाव के मिल रहा है। प्रदेश में भी जनता के लाभ के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।असीम अरुण ने अपने विभाग के संबंध में बताया कि वृद्धावस्था पेंशन बनवाने में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक योजना शुरू की जा रही है। जिसमें सभी परिवारों के राशन कार्ड के जरिए एक परिवार आईडी बनाई जाएगी। इस आईडी के आधार पर परिवार में 60 वर्ष पूरा करने वाले वृद्ध की स्वयं ही विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन बना दी जाएगी। इसके लिए विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं