दुल्हन करती रही इंतजार , बारात आने के पहले दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार


वाराणसी के एक गांव में बारात आने के 4 घंटे पहले ही दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार हो गया। रात 11 बजे तक जब बारात नहीं आई तो लड़की वाले 11:30 बजे लड़के के घर पहुंचे। वहां उन्हें सच्चाई का पता चला। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया।दरअसल दूल्हा सिर पर सेहरा बांधकर घोड़ी चढ़ने की तैयारी में था।लेकिन तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे अपने साथ थाने लेकर चली गई। यह घटना वाराणसी के चौबेपुर के रुस्तमपुर की है। जहां रहने वाले गोविंद पटेल को सारनाथ थाने की पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।आरोप है कि गोविंद पटेल ने सारनाथ क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर 4 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया।  जानकारी के मुताबिक बीते 21 अप्रैल को रुस्तमपुर के रहने वाले गोविंद की शादी वाराणसी के काजिसराय में रहने वाली युवती के साथ होने वाली थी।जब इसका पता सारनाथ क्षेत्र की रहने वाली एक अन्य युवती को हुई तो उसने गोविंद के ऊपर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।जिसमें आरोप लगाया गया कि गोविंद उसके साथ पिछले 4 वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता चला आ रहा है।

Post Comment

कोई टिप्पणी नहीं