ब्रेकिंग न्यूज

यूपी समेत इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट


उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। हालांकि, शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम गुलजार हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में 30 से 31 मार्च तक गरज के साथ बारिश और हिमालय क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी उम्मीद जताई है। IMD का अनुमान है कि शुक्रवार की तरह आज भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी देखने को मिल सकता है।IMD ने 30 से 31 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, देहरादून, गढ़वाल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।IMD ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 30 से 31 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं