ब्रेकिंग न्यूज

RLD विधायकों को बुलाया गया दिल्ली, BJP से गठबंधन पर जयंत करेंगे चर्चा

 


 लखनऊ इंडिया गठबंधन यूपी में भी टूट के कगार पर दिख रहा है।खबर है कि RLD और सपा के बीच गठबंधन टूट सकता है।सूत्रों के हवालों से खबर मिल रही है कि RLD विधायक दिल्ली बुलाए गए हैं।यूपी विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद RLD के विधायक दिल्ली जाएंगे जहां RLD मुखिया जयंत चौधरी उनसे गठबंधन को लेकर चर्चा करेंगे।सूत्रों के मुताबिक BJP से RLD ने कैराना, मथुरा, बागपत, अमरोहा और मुजफ्फरनगर सीट की मांग की है। BJP और RLD का मथुरा और मुजफ्फरनगर सीट पर पेंच सुलझते ही गठबंधन का आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है। हालांकि BJP 3 सीटें RLD को देने को तैयार है।BJP  RLD को  कैराना, बागपत और अमरोहा देने को तैयार है। इसके अलावा RLD को निगम बोर्ड, आयोग और मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।कहा जा रहा है कि RLD की सपा से मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर सीट पर बात उलझी थी।  सपा कैराना, मुजफ्फरनगर और बागपत में अपने प्रत्याशी RLD के सिंबल पर उतारने की बात कह रही थी।इसी बात पर दोनों के बीच बात बिगड़ी। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की तरफ से RLD को 7 सीटें देने की बात कही गई है। हालांकि वे सीटें कौन सी हैं इस पर सस्पेंस बरक़रार है। RLD में इस बात को भी लेकर नारजगी देखने को मिली थी।हालांकि BJP से गठबंधन को लेकर RLD की तरफ से खंडन भी आया है। RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि बीजेपी से गठबंधन की बात अफवाह है। उन्होंने कहा कि RLD BJP के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा। इंडिया गठबंधन के तहत जो सीट तय हुई हैं उन पर गठबंधन की तरफ से RLD चुनाव लड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं