ब्रेकिंग न्यूज

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट


लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट आज विधानसभा में पेश किया। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है।बजट में 24 हजार करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं हैं। प्रदेश का राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी है।उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है। वर्ष 2024-25 के लिए 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है।उन्होंने कहा कि साल 2023 में राज्य में 1.10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। संगठित अपराध खत्म हो गया है और औद्योगिक क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है।

व्यापार करने में आसानी की रैंकिंग में राज्य 14वें स्थान पर था लेकिन आज यह दूसरे स्थान पर है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'सबका साथ सबका विकास' के नारे को लागू किया है और हमारी नीतियां विशेष रूप से युवा महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित हैं। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, इसके साथ ही बुनियादी ढांचे और सामूहिकता में उल्लेखनीय सुधार और विस्तार के परिणामस्वरूप, आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अपराध और भयमुक्त वातावरण दिया जा रहा है। बड़े आयोजनों को सफलता पूर्वक संपन्ना कराया गया। वित्त मंत्री ने कहा डार्क जोन में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटा दी गई है। जिसका सीधा लाभ करीब एक लाख किसानों को मिला। वर्ष 2023-2024 में अक्टूबर 2023 तक करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2022-2023 के लिए लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्टूबर 2023 तक 831 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 63,000 करोड़ रुपए की राशि खातों में हस्तांतरित की गई। दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों को डीबीटी के माध्यम से दी गई। वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 29 जनवरी 2024 तक लगभग 46 लाख गन्ना किसानों को 2.33 लाख करोड़ रुपए से अधिक का  गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। मूल्य भुगतान पिछले 22 वर्षों में 2.1 लाख करोड़ रुपए के संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान से 20,274 करोड़ रुपए अधिक है।

कोई टिप्पणी नहीं