ब्रेकिंग न्यूज

भारतीय पासपोर्ट की ताकत में एक बार फिर से इजाफा , 62 देशों में जाने के लिए नहीं होगी पहले से वीजा की जरूरत


भारतीय पासपोर्ट की ताकत में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। अब भारतीय पासपोर्ट 3 स्थान की छलांग लगाकर 80वें पायदान पर पहुंच गया है। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि अब भारत का पासपोर्ट का दुनिया का 80वां सबसे ताकतवर पासपोर्ट बन गया है।हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के ताजे संस्करण में भारतीय पासपोर्ट को उज्बेकिस्तान के साथ 80वें स्थान पर रखा गया है। अब भारत के लोग 62 देशों का वीजा-फ्री एक्सेस पा सकते हैं। उन देशों में भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, बारबाडोस, थाईलैंड, जॉर्डन, मलेशिया, मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस और इंडोनेशिया आदि शामिल हैं।कई ऐसे भी देश है  जहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही है। वीजा ऑन अराइवल की सुविधा वाले देशों में कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, म्यामां, तिमुर-लेस्टे, ईरान, बोलीविया, बुरुंडी, केप वेर्डे आइलैंड्स, कोमोरो आइलैंड्स, जिबूती, गाबोन, मेडागास्कर, सेशेल्स, मॉरिटेनिया, मोजाम्बिक, सिएरा लियोन, सोमालिया, समोआ, तंजानिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं।कई ऐसे भी देश हैं जहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही है।वीजा ऑन अराइवल की सुविधा वाले देशों में कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, म्यामां, तिमुर-लेस्टे, ईरान, बोलीविया, बुरुंडी, केप वेर्डे आइलैंड्स, कोमोरो आइलैंड्स, जिबूती, गाबोन, मेडागास्कर, सेशेल्स, मॉरिटेनिया, मोजाम्बिक, सिएरा लियोन, सोमालिया, समोआ, तंजानिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं.सबसे ताकतवर पासपोर्ट की बात करें तो फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन टॉप पर हैं।इन देशों के लोग बिना वीजा के 194 देश जा सकते हैं। उनके बाद 193 देशों के वीजा-फ्री एक्सेस के साथ फिनलैंड, स्वीडन और दक्षिण कोरिया का स्थान है।ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड के पासपोर्ट 192 देशों के वीजा-फ्री एक्सेस के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं