ब्रेकिंग न्यूज

UP Police में SI और ASI के 921 पदों पर सीधी भर्ती


UP Police में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल में बड़ी खुशखबरी आई है। कांस्टेबल की भर्ती के बाद अब SI और ASI पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार भी खत्म हो गया है। UP Police में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं अब एक और मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को UP Police उपनिरीक्षक(SI) पुलिस सहायक उपरनिरीक्षक(ASI) के 921 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है।इन पदों के लिए पुरूष और महिला अभ्यार्थी दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों में 20 प्रतिशत पद महिला अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।इच्छुक उम्मीदवार https://upppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के तहत UP Police उप निरीक्षक (गोपनीय) समूह ग के लिए 268 पद है। जिनमें OBC के लिए 71, SC वर्ग 54,ST वर्ग 4 और EWS के लिए 25 आरक्षित किए गए हैं।पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) समूह ग के लिए 449 पदों पर वैकेंसी हैं। इनमें से OBC के लिए 120, SC वर्ग 93, ST वर्ग 7 और EWS के लिए 43 पद आरक्षित किए गए हैं। इनके अलावा  पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) समूह ग के लिए 204 पदों पर वैकेंसी हैं।इसके लिए कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 88, अन्य पिछड़ा वर्ग के 53, अनुसूचित जाति के 42, ST के 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 19 पदों को आरक्षित किया गया है। इन पदों पर 21 वर्ष से 28 वर्ष की आयु के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा SC, ST और OBC वर्ग को आयु सीमा में 5-5 वर्ष की छूट दी गईं है। ऐसे अभ्यार्थी जिनकी उम्र 1 जुलाई 2023 को 21 साल पूरी हुई हो और 28 साल से ज्यादा न हो।ज़्यादा जानकारी के लिए अभ्यार्थी https://upppbpb.gov.in पर जा सकते हैं और सारी जानकारी ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं