ब्रेकिंग न्यूज

UP में अधिकारियों का ट्रांसफर,बदले गए 42 ASP, सुल्तानपुर ASP अरुण चंद्र


यूपी 
में एक बार फिर से बड़े स्तर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।योगी सरकार  ने प्रदेश में 42 अपर पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं।इनमें उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह का तबादला संतकबीरनगर जिले में कर दिया गया है। प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा को बुलंदशहर जिले भेजा गया है। लखनऊ पश्चिमी में अपर पुलिस अधीक्षकचिरंजीव नाथ सिन्हा का बाराबंकी उत्तरी में ट्रांसफर किया गया है।
                                           
लखनऊ पुलिस कमिश्नर के स्टाफ अफसर अखिलेश सिंह का उन्नाव भेजा गया है। अखंड प्रताप सिंह का तबादला उन्नाव से लखनऊ किया गया है वो यहां अपर पुलिस अधीक्षक (चुनाव प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी संभालेंगे मथुरा जनपद के ASP मार्तण्ड प्रकाश सिंह का पश्चिम हरदोई, बिजनौर के ASP डॉ प्रवीण रंजन सिंह को दक्षिण सीतापुर, बरेली ASP (यातायात) राम मोहन सिंह को बदायूं ग्रामीण भेजा गया है।अजय कुमार सिंह को लखनऊ CBCID कार्यालय में तैनात किया गया है। इनके अलावा गोरखपुर के ASP मनोज कुमार अवस्थी का शाहजहांपुर ग्रामीण ट्रांसफर हुआ है।

उनकी जगह अब मेरठ यातायात के एएसपी रहे जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव को भेजा गया है।  डॉ अरविंद कुमार कन्नौज से मथुरा के ASP की जिम्मेदारी दी गई है। 
गौतमबुद्ध नगर के उपायुक्त विशाल पांडेय अब अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी संभालेंगे, रामानंद प्रसाद कुशवाहा को गाजियाबाद से बहराइच भेजा गया है।अरुण चंद्र का तबादला आगरा से सुल्तानपुर कर दिया गया है। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक ने तबादलों की ये सूची जारी दी है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तबादले वाली जगह पर पदों की जिम्मेदारी संभालने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले 7 दिसंबर को भी यूपी में 6 IAS और 15 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। योगी सरकार की ओर से लगातार IAS और IPS अधिकारियों परफॉर्मेंस रिव्यू चल रहा है। जिसे लेकर पहले ही अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी। इस रिव्यू के आधार पर ही सरकार ने तबादले के ये आदेश जारी किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं