ब्रेकिंग न्यूज

बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 3 दिन तक बारिश का अलर्ट


देश की राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम इन दिनों बदला हुआ है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। अब उत्तर प्रदेश में भी तेजी से मौसम बदलने लगा है। ठंडी हवाओं से पारा लगातार गिरता जा रहा है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही पारा और नीचे जाएगा। मौसम विभाग ने 2 दिसंबर तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सोमवार को दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।30 नवंबर को एक बार फिर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम  विभाग  की माने तो 30 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस बारिश के साथ ही राज्य में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से आने वाले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद तीन दिसंबर से कोहरा पड़ेगा।आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक  के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर तक एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि ऐसा अनुमान है कि रात का पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं इस पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर हो कर आगे बढ़ने के कारण आगे बढ़ने और बादल के छंटने के कारण मौसम शुष्क होगा और पछुआ हवा चलने के आसार हैं, इसके कारण रात के पारे में भी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं