ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में ‘संस्कृति उत्सव 2023’ का आयोजन,25 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक होंगे आयोजन से संबंधित प्रतियोगिताएं


यूपी की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने और लोककला को देश समेत दुनियाभर में प्रसिद्धि दिलाने की दिशा में प्रयासरत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने संस्कृति उत्सव 2023 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली है। उत्तर प्रदेश पर्वः हमारी संस्कृति-हमारी पहचान’ थीमलाइन से आयोजित किए जा रहे इस उत्सव से संबंधित कार्यकर्मों का आयोजन 25 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक होगा। इस दौरान, गांव, ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल समेत राज्य स्तर पर लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की मंशा अनुरूप, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इस उत्सव का आयोजन प्रदेश भर में कराया जाएगा जिसमें कई प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। मुख्य रूप से शास्त्रीय, उप शास्त्रीय, लोक नाट्य व लोक संगीत जैसी सांस्कृतिक विधाओं को प्रश्रय प्रदान करने की भावना से इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश भर में किया जाएगा। इस आयोजन में ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोक संगीत को भी काफी प्रमुखता दी जाएगी तथा सभी स्तरों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में विजेता कलाकारों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।'संस्कृति उत्सव 2023' राज्य के हर कोने में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25 से 30 दिसंबर के बीच तहसील मुख्यालयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें गांवों, पंचायतों, ब्लॉकों और तहसीलों के कलाकार भाग लेंगे। तहसील स्तर पर चयनित कलाकार 1 से 5 जनवरी 2024 तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और उसके बाद 10 से 15 जनवरी 2024 तक मंडल स्तरीय प्रतियोगिता होगी।तीन और चरणों से गुजरने के बाद प्रतियोगिता निर्णायक चरण में पहुंचेगी और तीनों चरणों की प्रतियोगिताएं लखनऊ में आयोजित की जाएंगी. संभागीय स्तर पर चयनित कलाकारों को मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकारी एवं अर्धसरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं विभिन्न स्तरों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। उत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग भी व्यापक कदम उठायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं