ब्रेकिंग न्यूज

UP Police भर्ती का कभी भी जारी हो सकता नोटिफिकेशन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड  जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके लिए बोर्ड पूरी तरह से तैयार है।अभी हाल ही में होने वाली UP Police कांस्टेबल भर्ती के लिए एक्‍सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्‍ट यानी (EOI) की मांग की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि फिजिकल टेस्ट कराने के लिए कई संस्थाओं से कल यानी 16 अक्टूबर तक का समय दिया था। संभावना जताई जा रही है कि एजेंसी को शॉर्टलिस्ट के बाद UP Police भर्ती का नोटिफिकेशन जारी की जाने की उम्मीद है।इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि 16 अक्टूबर के बाद कभी भी UP Police कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरह ही चलना शुरू कर दिया है।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड (UPPRPB) भी UPPSC की तरह वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR लागू करेगा.उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड(UPPRPB) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की गई नवीनतम घोषणा के अनुसार लगभग 52299 पद भरे जाएंगे और जिनमें से 41811 रिक्तियां कांस्टेबल सिविल पुलिस के लिए होंगी, 8540 रिक्तियां कांस्टेबल पीएसी के लिए होंगी, 1007 रिक्तियां फायरमैन के लिए होंगी और 1341 पुलिस कांस्टेबल के लिए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए भरा जाएगा। हालांकि फॉर्म कब से भरे जाएंगे इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक शेयर नहीं किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं