ब्रेकिंग न्यूज

UP Police में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को CM योगी का तोहफा


 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी  की तैयारी कर रहे युवाओं को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 65 हजार रिक्त पदों पर जल्द नई भर्ती की जाएगी।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर 1,51,985 भर्तियां की हुईं। जिनमें 22 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।प्रदेश के 1 लाख 34 हजार 235 पुलिकर्मियों अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नत किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग जल्द 65 हजार खाली पदों पर भर्ती करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात की जानकारी खुद दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर 1,51985 भर्तियां की हुईं।जिनमें 22 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। जल्द UP Police  में 65389 और पदों पर भर्तियां होने के साथ 11,885 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति प्रदान की जाएगी जिसकी प्रक्रिया चल रही है।प्रदेश की बदलती कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री  ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडों माफिया का खात्मा हुआ है।जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत माफिया के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आसमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।उन्होंने कहा महिला अपराधों और बालिका अपराधों में दोषियों को सजा दिलवाने में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत विभिन्न जिलों में मार्च 2017 से सितंबर 2023 तक पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 190 अपराधी मारे गए।जबकि 5191 अपराधी घायल हुए। इस कार्रवाई में 16 पुलिसकर्मी शौर्य का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। बदमाशों से मुकाबले में 1,478 पुलिसकर्मी घायल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं