ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में प्रधान दंपत्ति की मौत से मचा कोहराम


सुल्तानपुर जिले में कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत बुकुनपुर में प्रधान व उनकी पत्नी की मौत से कोहराम मच गया है। बीती देर रात आधे घंटे में 2 मौतों ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल्लन (58)  कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा बुकुनपुर के प्रधान हैं। उनकी पत्नी रफीकुल निशा (55) इधर कुछ दिनों से सांस रोग से ग्रस्त थी। उनका एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था।

बीती रात एकाएक रफीकुल की तबियत बिगड़ी तो परिवार के लोग आनन-फानन में लेकर उन्हें मुसाफिरखाना के एक निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। जहां रात करीब 2 बजे उनकी मृत्यु हो गई।ये ख़बर जैसे ही पति कल्लन को हुई वो सदमे में आ गए। उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचते घर पर ही हृदय गति रुकने से उनका भी निधन हो गया। माता-पिता की एक साथ मौत से बच्चे रोने पीटने लगे। रात में ही जैसे ये ख़बर गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का घर पर तांता लग गया। मृतक प्रधान के चार लड़के और पांच लड़कियां हैं।

कोई टिप्पणी नहीं