ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी,नगर में हर ओर उड़ रहा अबीर-गुलाल


सुल्तानपुर जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से मां की प्रतिमाओ की झांकियां निकाली गई हैं। जो नगर क्षेत्र से होते हुए सीताकुंड घाट पर गोमती नदी पर विसर्जित की जा रही हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।शनिवार की रात जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने चौक स्थित ठठेरी बाजार में बड़ी दुर्गा के पंडाल से मां दुर्गा की प्रतिमा को हरी झंडी दिखाया इसके बाद मां की प्रतिमाएं कुछ देर के लिए नगर में भ्रमण करी थी कि चंद्र ग्रहण के चलते ट्रैक्टर टालियों के पहिये ठहर गए।

जो प्रतिमाएं जहां थी वही रुक गई। फिर चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद प्रतिमाओं का काफिला चला। रविवार पूरे दिन और रात्रि में प्रतिमाएं शहरी क्षेत्र में भ्रमण करती रही। कुछ एक आसपास की प्रतिमाएं विसर्जित भी की गई।इस बीच अबीर गुलाल उड़ते रहे। डीजे के शोर ने लोगों का चैन और सुकून उड़ा दिया है। लोग चौक, गल्लामंडी, शाहगंज आदि इलाकों में कान बंदकर के ही निकल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम तक जाकर सारी प्रतिमाएं विसर्जित हो पाएगी। उधर बल्दीराय और दोस्तपुर में सकुशल विसर्जन कर दिया गया है। कादीपुर में सोमवार को विसर्जन किया जाएगा। बल्दीराय तहसील क्षेत्र से मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा निकाली। पूरा माहौल माता के जयकारों से गूंज उठा। लोग माता के भजनों पर जमकर झूमे। हवा में जमकर गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को लगाया। गोमती नदी इसौली में मूर्ति का विसर्जन किया गया। लोगों ने विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

कई तरह की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्ताें की भीड़ उमड़ी। शोभा यात्रा के दौरान कलाकारों ने आग से हैरतंगेज करतब भी दिखाए। विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बघौना, देहली बाजार, बहुरावा,बल्दीराय, पारा चोराहा, गनापुर, वलीपुर, रैनापुर, जगदीशपुर, रसूलपुर, अरवल आदि स्थानों से शोभा यात्रा शुरू हुई।

कोई टिप्पणी नहीं