ब्रेकिंग न्यूज

मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकली 5 फुट की कलश यात्रा


सुलतानपुर 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के तहत बल्दीराय ब्लॉक से निकली डीजे और बैंड बाजे के साथ कलश  यात्रा। पीतल का 5 फिट का कलश बना चर्चा का विषय।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा,बल्दीराय एसडीएम विदुषी सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना की कलश यात्रा। बल्दीराय ब्लॉक से निकाली गई कलश यात्रा 65 ग्राम सभाओं से होते हुए आज शाम पहुंचेगी जिला मुख्यालय ।

बड़ी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष कलश यात्रा में हुए शामिल।बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह बोले,राष्ट्रीय एकता की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई यात्रा।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,जिला पंचायत सदस्य नरेश चन्द्र उपाध्याय दीपू,जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव,बीडीओ सत्य नारायण सिंह,एडीओ पंचायत दयावंत सिंह,अवधेश दुबे,भाजपा नेता राम नारायण उपाध्याय, सुनील सिंह,विशाल शुक्ला, प्रधान मोहम्मद सम्मू पप्पू,प्रधान गोकरन शुक्ला,प्रधान प्रतिनिधि विजय पासी,प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनी,प्रधान ऊधो प्रताप यादव,प्रधान कुसुम यादव,प्रधान परवेश, प्रधान श्रीपाल पासी,प्रधान बलराम यादव, प्रधान मोहम्मद असलम,प्रधान प्रतिनिधि बजरंग सिंह,प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर उर्फ बब्बू,प्रधान बिंद्रा यादव, प्रधान हजारी लाल शाहू आदि मौजूद।

कोई टिप्पणी नहीं