ब्रेकिंग न्यूज

आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत आगामी ‘मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा‘ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बैठक हुई आयोजित


सुलतानपुर  आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत ‘मेरी माटी मेरा देश - अमृत कलश यात्रा‘ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन व  जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम, ब्लाक/नगर व जिला स्तरीय कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में जिलाधिकारी जसजीत कौर के नेतृत्व में जिला प्रशासन,  भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह,  विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा,  विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय,  विधायक कादीपुर राजेश गौतम,  अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद प्रवीन अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

उक्त बैठक में  भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा ‘मुठ्ठी भर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल), कार्यक्रम के बारे में पार्टी से जारी गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार समन्वय स्थापित करते हुए भव्य व सफल कार्यक्रम के आयोजन की रूप रेखा तैयार करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।उक्त कार्यक्रम में तहत ‘मेरी माटी मेरा देश - अमृत कलश यात्रा‘ के सफल आयोजन हेतु ग्रामीण व शहरी स्तर पर 11 से 30 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक गाॅव के महिला मंगलदल, युवकमंगल दल, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत सदस्यों, एन.सी.सी. एन.एस.एस., नगर निकायों से सभासद व उत्साही स्वयं सेवी ग्रामीण जनों द्वारा भव्य जुलूस निकालकर प्रत्येक घर से ‘मुठ्ठी भर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल), का संग्रहण किया जायेगा। 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2023 तक ब्लाकों व नगर निकायों में घरों से लाई गयी ‘मुठ्ठी भर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल), का संग्रहण व मिश्रण बड़े कलश में भव्य सांस्कृतिक आयोजन के साथ सम्पन्न किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति गीत, माटी गीत व पंचप्रण की शपथ दिलायी जायेगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत 13 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2023 के मध्यम ब्लाकों व नगर निकायों में एकत्रित किये गये अमृत कलशों को जिला मुख्यालय पर भव्य सांस्कृतिक समारोह व पंचप्रण की शपथ के साथ  जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में एकत्रित किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 27.10.2023 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम अमृत वाटिका (निकट झूलेलाल पार्क गोमती तट लखनऊ) में विभिन्न जनपद स्तरीय वालेन्टियर्स द्वारा भव्य रूप से सजाये गये वाहन के साथ अमृत कलश पहुँचाया जायेगा। जहाँ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा तथा इसी प्रकार 30 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त ब्लाकों/नगर निकायों के अमृत कलश यात्री-स्वयं सेवक/जनप्रतिनिधि, स्थानीय पारम्परिक परिधानों में प्रदेश का गरिमामय प्रतिनिधित्व करेंगे, यहाँ भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन व पंचप्रण की शपथ दिलायी जायेगी।  जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया  कि सभी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनायें तथा कार्यक्रम की एक रूपरेखा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवश्य बना लें। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ, ईओ अपने स्तर से एक बैठक अवश्य कर लें। इसी प्रकार उन्होंने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायतीराज विभाग, सूचना विभाग को भी अपने स्तर से कार्यक्रम को सफल बनाने व व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 ओ0पी0 चैधरी, परियोजना निदेशक(डी0आर0डी0ए0)/बीडीओ धनपतगंज कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, डीएसटीओ/बीडीओ दूबेपुर आशीष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी, जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्यामेन्द्र मोहन, प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी रवीश्वर राव, सहित समस्त बीडीओ व सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।         

कोई टिप्पणी नहीं