ब्रेकिंग न्यूज

हमेशा रहती कब्ज की परेशानी, 10 कारण जिम्मेदार

 


65 साल के एक शख्स को कब्ज की परेशानी रहती थी। ये दिक्कत तब बढ़ने लगी जब उसे 10 दिन से स्टूल पास यानी पॉटी नहीं हो रही थी। तब उसने डॉक्टर को दिखाया।शख्स हार्ट पेशेंट भी था। इसलिए डॉक्टर उसे रेक्टल एनीमा नहीं देना चाहते थे। पर मरीज को ज्यादा परेशानी हो रही थी तो उसने डॉक्टर को एनीमा देने के लिए जोर दिया। रेक्टल एनीमा देने के बाद शख्स को इतना मल आया कि उसको हार्ट अटैक हो गया और उसकी मौत हो गई।कब्ज जैसी नॉर्मल परेशानी आजकल बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े लगभग हर किसी को होती है। लेकिन ये इतनी डेंजरस भी हो सकती है ये किसी ने नहीं सोचा था।पेट में कब्जियत न हो, इसके लिए क्या करना चाहिए। कब्जियत होने पर क्या करना चाहिए। सब कुछ जानेंगे एक्सपर्ट से

कब्ज एक ऐसी प्रॉब्लम है, जिसमें व्यक्ति को मल यानी स्टूल त्याग करने में परेशानी होती है। इस सिचुएशन को कब्ज कहते हैं। अगर लगातार यह परेशानी कई हफ्तों तक बनी रहती है तो यह सीरियस हो सकती है।कब्ज होने पर डाइजेशन सिस्टम खराब होता है। इस सिचुएशन में स्टूल टाइट, सूखा होता है। कई बार पेट में तेज दर्द और मोशन के टाइम ब्लीडिंग भी हो लगती है।कब्ज होने की कई वजहें हैं, जिन्हें नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं- जब काफी समय तक पेट साफ नहीं हो रहा होता है या कब्ज की समस्या लगातार बनी ही रहती है। उसका ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है तो ऐसी सिचुएशन में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं। जैसे-इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम,डायबिटी,हाइपरकैल्सीमिया,बवासीर,फिशर

हर किसी का स्टूल पास करने का अलग-अलग टाइम होता है। यह दिन में एक बार से लेकर 2 या 3 बार भी हो सकता है।नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज, डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज के अनुसार अगर एक हफ्ते में कम से कम तीन बार स्टूल पास करने नहीं जा रहे हैं, तब उस कंडीशन में डॉक्टर्स मानते हैं कि आपको कॉन्सिटपेशन या कब्ज की शिकायत हो सकती है।कब्ज होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इसे पॉइंट्स से समझते हैं-भूख कम लगना,जी मिचलाना,चेहरे पर मुहासें निकलना,पेट लगातार भारी रहना,हाजमा खराब होना,पेट में गैस बनना, मरोड़ होना,मुंह में छाले होनासबसे जरूरी बात है कि आजकल लोग कब्ज रहने या पेट साफ न होने पर मेडिकल स्टोर से दवाई खरीद कर खा लेते हैं। एक बार होने के बाद बार-बार कई बार इसी ट्रिक को पेट साफ करने के लिए अपनाते हैं। ये बिल्कुल गलत तरीका है। पेट में कब्ज होने पर लाइफस्टाइल में बदलाव करें और नैचुरल उपायों को अपनाएं।

 पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे क्या हैं

रात को एक चम्मच मेथी पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस मेथी को पानी से निकालकर चबाकर खाएं और ताजा पानी पी लें। पेट साफ होगा।रात को सोने से पहले डिनर के दो घंटे बाद एक गिलास दूध पिएं। दूध कब्ज की परेशानी दूर करने में हेल्पफुल होता है।रात को बिस्तर पर जाने से पहले गुनगुने दूध में ईसबगोल मिलाकर खाएं। सुबह पेट साफ होने में आसानी होगी। रात को डिनर के 1 घंटा बाद या सोने से पहले गुनगुने पानी से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण खाएं। इससे सुबह पेट साफ हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं