ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में खेत की सिंचाई कर रहे दो किसानों गोली मारकर हत्या


सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना अंतर्गत मरूई कृष्णदासपुर गांव में सोमवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। खेत की सिंचाई कर रहे दो किसानो को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया है। घटना पुरानी रंजिश में अनजाम पाई है ऐसा शुरुआती जांच में सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना रात 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

थाना क्षेत्र के मरूई कृष्णदासपुर किसान धर्मराज मौर्य (61) और विजय कुमार राजभर (46)की गोली मारकर हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह दोनों घर से भोजन कर रात में खेत पर पहुंचे और सिंचाई कर रहे थे। तभी बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायर झोका।गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकल कर खेत की ओर दौड़े। लेकिन जब तक गांव वाले पहुंचते बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे।

ग्रामीणों ने सूचना थाने व एम्बुलेंस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से दोनों किसानो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने किसान धर्मराज मौर्य और विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।डॉक्टर के मृत घोषित करते ही परिवारीजन में कोहराम मच गया। वही दोनों किसानो की मौत से रात में ही गांव में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। इसे देखते ही कई थानो की फोर्स बुलाई गई। स्वयं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और सीओ कादीपुर शिवम मिश्रा मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया।  पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेजा है।

कोई टिप्पणी नहीं