ब्रेकिंग न्यूज

यूपी पुलिस में 52000 सिपाहियों की सीधी भर्ती


लखनऊ यूपी पुलिस का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं को राज्य सरकार बड़ा अवसर देने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थीं। कार्यदायी संस्था का चयन न हो पाने की वजह से बीते दस माह से इस सबंध में कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। प्रदेश पुलिस के इतिहास की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी।उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक आगामी 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थी, जिनमें सिपाही नागरिक पुलिस के 26,210, फायरमैन के 1007 और पीएसी के 8540 पद शामिल थे। अब इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 15,601 और उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल  के 1341 सिपाहियों के पदों को भी शामिल किया गया है। इनका अधियाचन भर्ती बोर्ड को मिला था जिसका परीक्षण करने के बाद उसे भी शामिल किया गया है।बीते नवंबर माह में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज  ने ही निविदा में हिस्सा लिया। इसकी वजह से निविदा निरस्त करनी पड़ी। बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में सेंधमारी के डर से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने हाथ खींच लिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं