ब्रेकिंग न्यूज

ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगल पर में विशाल भंडारा का आयोजन


सुलतानपुर  ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगल पर तहसील बल्दीराय में उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव,तहसीलदार घनश्याम भारतीय व नायब तहसीलदार गुलाब सिंह की अगुवाई में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

सुबह हनुमान चालीसा पाठ और हवन पूजन का कार्यक्रम उप जिलाधिकारी,तहसीलदार व नायब तहसीलदार द्वारा सम्पन्न हुआ।प्रसाद वितरण के कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने किया।इससे पूर्व जिलाधिकारी ने महाबली हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण का पूजन अर्चन किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख बल्दीराय शिव कुमार सिंह,एडीएम प्रशासन बी.प्रसाद,सीआरओ शैलेश मिश्रा,एडीएम मनोज पाण्डेय,उप जिलाधिकारी सदर सीपी पाठक,उप जिलाधिकारी लंभुआ वंदना पांड़े,उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय रमेश कुमार,खण्ड विकास अधिकारी सत्य नारायण सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह,थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह,धनपतगंज थानाध्यक्ष श्रीराम पांड़े,कूरेभार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार व हलियापुर आरबी सुमन सहित तहसील व ब्लाक के सभी कर्मचारियों सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधानगण,बार एशोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व न्यू अवध बार एसोशिएशन बल्दीराय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश त्रिपाठी,महासचिव बृजेश कुमार यादव,कफील खान सहित सैकड़ो फरियादियों सहित आम जन मानस ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।इस मौके पर ऐंजर प्रधान राजेश कुमार दूबे,रामजी श्रीवास्तव,देवेन्द्र प्रताप सिंह पप्पू,सहित शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं