ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


सुलतानपुर जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर सभागार में माह मई के तृतीय शनिवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय।    जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 252 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग सहित अन्य विभागों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 245 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी कादीपुर शिव प्रसाद को दिया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थित पंजिका का अवलोकन कर स्वयं जाॅच की गयी, जिसमें जिला गन्ना अधिकारी, सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी अनुपस्थित पाये गये, जिनके खिलाफ जिलाधिकारी  द्वारा शोकाल नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।   इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, एसडीएम कादीपुर शिव प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, डीएफओ आर0के0 त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा अनवर शेख, खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं