ब्रेकिंग न्यूज

मंगेतर ने जॉब के नाम पर दुल्हन को ठगा


झांसी में 7 फेरे होने से पहले ही एक शादी टूट गई। रिश्ता तय होने के बाद लड़का-लड़की की सगाई हो चुकी थी। अब सिर्फ दोनों को सात फेरों के बंधन में बंधना बाकी था। उससे पहले ही होने वाले दुल्हे ने ऐसा काम कर दिया कि सब हैरान हो गए। उसने अपनी होने वाली पत्नी की जॉब ग्वालियर नगर निगम में लगवाने का झांसा दिया। इसके बदले में लड़की के पिता से 10 लाख रुपए की डिमांड की।पिता ने शादी के लिए रखे रुपयों में से 5 लाख रुपए उसे दे दिए। बाकी पैसा नौकरी लगने के बाद देना था। न तो जॉब लगी और न ही 5 लाख रुपए वापस मिले। ऊपर से मंगेतर ने शादी करने से भी मना कर दिया। अब पिता ने कोवताली थाने में केस दर्ज कराया है।महानगर के बाहर ओरछा गेट निवासी रामस्वरूप कुशवाहा ने अपनी बेटी का रिश्ता ग्वालियर के शिंधे की छावनी निवासी अमृत कुशवाहा पुत्र प्रताप सिंह कुशवाहा से तय किया था। लड़का ग्वालियर नगर निगम के टैक्स विभाग में अधिकारी है। पूरी शादी 15 लाख रुपए में तय हुई थी।17 दिसंबर 2021 को झांसी के एक तुलसा विवाह घर में सगाई और फलदान की रस्म हुई। इसमें लड़की के पिता ने 1.11 लाख रुपए नकद, सोने की चेन, फल-फ्रूट समेत अन्य उपहार दिए। लड़का पक्ष ने ग्वालियर पहुंचकर शादी की डेट फाइनल करने की बात कही और वे चले गए।पिता के अनुसार सगाई के बाद होने वाले दामाद अमृत ने बेटी की ग्वालियर नगर निगम में जॉब लगवाने का झांसा दिया। बदले में 10 लाख रुपए की डिमांड की। 6 अगस्त 2022 को अमृत घर पर आया और बोला कि नौकरी की बात हो गई है। 5 लाख रुपए ले लिए। बाकी पैसा नौकरी के बाद देना था। पिता ने शादी के लिए रखे रुपयों में से 5 लाख रुपए दे दिए।3 सितंबर 2022 को अमृत झांसी आया और बाकी 5 लाख रुपए मांगने लगा। पिता ने जॉब लगने के बाद रुपए देने की बात कही। इस पर वो ग्वालियर चला गया। इसके बाद लड़का पक्ष के लोग शादी के लिए टकराते रहे। 18 फरवरी 2023 को पिता ने उनसे बात की। तब वे शादी में 20 लाख रुपए नकद मांगने लगे। नहीं देने पर शादी करने से मना कर दिया। थाने में शिकायत करने पर लड़की को बदनाम करने और पिता को जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अमृत, उसके दादा गंगाराम कुूशवाहा और चाचा शिवसिंह कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं