ब्रेकिंग न्यूज

29 जिलों में आज भी आधी-बारिश का अनुमान


संभल में सोमवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब 5-7 मिनट तक ओले भी गिरे। अलीगढ़ और जालौन में भी बारिश हुई। वहीं कानपुर गोरखपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। आज वेस्ट UP के 29 जिलों में मौसम करवट ले सकता है। हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें बारिश नहीं होने से रविवार को झांसी का तापमान 41.1°C रहा जो उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड हुआ।कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी  के मुताबिक अगले 5 दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश के आसार अब कम होने लगे हैं। आज वेस्ट यूपी में बारिश के आसार हैं। इसके बाद लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि सोमवार को कानपुर, प्रयागराज,सुलतानपुर में सुबह से ही घने बादलों की आवाजाही बनी हुई है।मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद।प्रयागराज में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है।

2 दिन के कड़ी धूप के बाद आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। कभी धूप तो कभी छांव हो रहा है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आज शाम तक हल्की हवाओं के साथ शहर में बूंदाबांदी हो सकता है।वाराणसी में सोमवार सुबह धूप खिली हुई है। आसमान में हल्के बादल छाए हैं। हवा शांत है। बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही। पिछले कुछ दिन बारिश नहीं होने से दोपहर से गर्म हवा  भी चल रही हैं। वाराणसी में आज न्यूनतम तापमान 23°C और अधिकतम 43 °C रहने का अनुमान है।मौसम विज्ञानी के मुताबिक बीते 2 दिनों से लगातार तापमान चढ़ रहा है। 2 मई को बरसात के चलते कानपुर का तापमान नीचे गिरकर 26 °C तक पहुंच गया था। लू के मौसम में लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा था। वहीं 5 दिन बाद अधिकतम तापमान 37.2 °C दर्ज किया गया। मई में एक-दो दिन बाद फिर पूरे महीने बारिश के आसार नहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं