ब्रेकिंग न्यूज

UP में दिखेगा गर्मी का प्रकोप


उत्तर प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीतते ही गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज इस सीजन की पहली हीटवेव चलने की आशंका है। मंगलवार सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा है। वहीं सोमवार को भी लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया था।सीजन में पहली बार बेहाल करने वाली गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार और गुरुवार को आंधी-पानी की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने दोपहर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी है।वातावरण की नमी भी सूख गई आसमान साफ होने के कारण कड़ी धूप खिली। इस दौरान तेज शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं (लू) चलीं। इसका असर वातावरण पर भी पड़ा। नमी का न्यूनतम प्रतिशत घटकर 16 और अधिकतम 51 रहा। नमी घटने से शरीर में भी पानी की कमी हो जाती है जिससे हीट स्ट्रोक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में खुले में निकलने पर पानी पीकर निकलने की सलाह दी जाती है। मौसम विज्ञानी  ने बताया कि IMD ने 18 और 19 को आंधी-पानी का येलो अलर्ट जारी किया है। यदि ऐसा होता है तो तापमान में एक बार फिर थोड़ी गिरावट हो सकती है पर गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं