ब्रेकिंग न्यूज

बस पर पलटा ट्रक चार की मौत 40 घायल


अयोध्या में शुक्रवार रात 9.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से अंबेडकरनगर जा रही प्राइवेट बस पर मार्बल डस्ट से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 40 से ज्यादा घायल हैं। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। हादसा लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर दर्शन नगर के पास हुआ।मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाई घंटे तक रेस्क्यू किया। तब जाकर बमुश्किल दबे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मॉर्बल डस्ट से भरे हुए ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया।पुलिस ने बताया कि हादसा एक संकरे मोड़ पर हुआ। यहां बस ने अचानक ब्रेक मार दी। पीछे से मार्बल डस्ट लदा ट्रक आ रहा था। ड्राइवर ट्रक को संभाल नहीं पाया और अनियंत्रित होकर बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। डस्क और ट्रक के नीचे यात्री दब गए।हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बस में काफी अंदर तक घुस गया। मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे की भयावहता को देखते हुए जिलाधिकारी  आईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए।चौकी इंचार्ज दर्शन नगर  ने बताया कि बाईपास पर एक ही कट है, जो अंबेडकरनगर जाता है। यह कट काफी छोटा है। यहां पर बड़ी गाड़ी एक बार में नहीं मोड़ सकते हैं। गाड़ी मोड़ने के लिए बैक करनी पड़ती है। बताया जा है कि बस कट पर मोड़ने के ब्रेक मारकर बैक हो रही थी तभी तेज रफ्तार ट्रक आकर उस पर पलट गया।यह भी आंशका जताई गई है कि ड्राइवर गूगल मैप देखकर चल रहा था। एकाएक कट का अंदाजा नहीं लगा पाया और अचानक ब्रेक लगा दिया। जिस कारण पीछे से आ रहा ट्रक उसमें घुस गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान अजय गौड़ (30) तहजीव अख्तर अंसारी (30) तहसीक अहमद खान (55) अजिम (29) के रूप की है। आजिम अयोध्या का रहने वाला था। बाकी 3 मृतक अंबेडकरनगर के रहने वाले थे। पुलिस ने शिनाख्त के बाद सभी के परिजनों को सूचना दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री  ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री  ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने व राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं