ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि के आसार


उत्तर प्रदेश में फिर मौमस में बड़ा बदलाव हुआ है। मार्च महीने में यह तीसरी बार है जब मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह बादलों से घिरी रही। सुबह 5:30 के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। अंधेरा छा गया। इसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। आज सुबह वाराणसी और अयोध्या सुलतानपुर में भी बारिश हुई है।

उधर गुरुवार देर शाम नोएडा, मेरठ, बरेली और अलीगढ़ में बारिश हुई। फिलहाल पूरे मार्च के महीने में 29 मार्च तक 22.2 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश अब तक रिकॉर्ड की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में इस प्रकार का बदलाव देखने को मिल रहा है   मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, संभल, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक  ने बताया कि मार्च के महीने में तीसरी बार मौसम ने करवट लिया है। मार्च के दूसरे सप्ताह में उत्तर प्रदेश में बारिश हुई तो वहीं तीसरे सप्ताह में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला।अयोध्या और सुलतानपुर में आज सुबह बारिश हुई। आज का औसत तापमान 15 °C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 °C रहने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी 24 घंटे में बारिश हो सकती है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी ही चलने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं