ब्रेकिंग न्यूज

एक लाख गांवों से जुड़ेंगी रोडवेज बसें


उत्तर प्रदेश के एक लाख गांवों को रोडवेज बसों से जोड़ा जाएगा। परिवहन निगम ने इसको लेकर अपने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। विभाग इसके लिए PPP मॉडल पर 1400 नई बसें चलाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास से राजधानी बस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के एक लाख राजस्व गांव को बस सेवा से जोड़ने की पहल करनी चाहिए। उसी के बाद से इस अभियान में तेजी लाई गई है।करीब 1400 नई छोटी और बड़ी बसों की जरूरत पड़ेगी। परिवहन निगम 460 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर इन बसों से गांवों को जोड़ने के लिए तैयारी कर रहा है। इसको लेकर परिवहन निगम के MD ने एक समिति भी बना दी है।अधिकारियों का कहना है कि एक लाख गांवों को जोड़ने के लिए करीब 700 बसें 30 सीटर की होनी चाहिए और 700 बसें 51 सीटर होनी चाहिए। समिति 10 दिन में अपनी सर्वे रिपोर्ट देगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी बसों को चलाने से ही लाभ होगा। हालांकि, समिति इन गांवों की रिपोर्ट में जरूरत, प्रतिदिन गांव से शहर आने जाने वाले यात्रियों की संख्या, रूट और अन्य सुविधाओं की जांच अभी करेगी। उसके आधार पर परिवहन निगम आगे की तैयारियां करेगा।परिवहन निगम की तैयारी के मुताबिक, पुरानी बसों को छोटे रूटों पर दौड़ाने की तैयारी है। जैसे-जैसे रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल हो रही हैं, पुरानी बसों को छोटे रूटों पर भेजा जाएगा। परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक  ने बताया कि यात्री सुविधाओं के लिए हम लगातार प्रयत्नशील रहते हैं। जहां जरूरत है वहां पर हम सेवाएं देंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर MD की अगुवाई में असेवित गांवों को जोड़ने के लिए हमारी कोशिशें शुरू हो गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं