ब्रेकिंग न्यूज

36 घंटे बाद भी नहीं हुआ मृतक का अंतिम संस्कार,6 दिन पूर्व बदमाशों ने मार दी थी गोली


सुल्तानपुर जिले के कुड़वार में शनिवार को हुए गोलीकांड में घायल धर्मेंद्र निषाद की मंगलवार शाम लखनऊ में मौत हो गई थी। बुधवार शाम शव घर पर पहुंचा लेकिन शस्त्र लाइसेंस, 50 लाख व एक को नौकरी की देने की परिजन मांग कर रहे हैं। 36 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मान मनौव्वल में जुटे हैं।

मामला कुड़वार थानाक्षेत्र के कुडियारा कोटा गांव निवासी अर्जुन (21) और धर्मेंद्र (35) मजदूरी करते हैं। दोनों शनिवार रात करीब सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में लाला का पुरवा गांव के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने अर्जुन को ओवरटेक करके रोक लिया।

ये कुछ समझ पाते उससे पहले बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। जिसमें धर्मेंद्र के पेट व अर्जुन के हाथ में गोली जा लगी। डॉक्टरों ने गंभीर स्थित में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया था।मंगलवार शाम धर्मेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार की शाम लखनऊ से शव पैतृक गांव लाया गया। तब से अब तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

उपजिलाधिकारी सदर सीपी पाठक व क्षेत्राधिकारी सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी लगातार परिवार को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने चार घंटे के अंदर ही हमलावर प्रीतम पांडेय पुत्र जयप्रकाश निवासी सुभधान पाण्डेय का पुरवा मौजा कोटा व अभय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अगले दिन दो और भी गिरफ्तार किए गए थे। धर्मेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की मां रेशमा, पत्नी पार्वती और पुत्र रिंकू (24) अमरनाथ (18)देवनाथ (15)पुत्री ललिता (13) का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई राजेंद्र, राजेश, महेश,अनिल और बहन शकुन्तला भाई की मौत से गमजदा हैं।
                                        

अपर जिलाधिकारी, अपर  पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी सदर , क्षेत्रधिकारी नगर के कड़ी मसक्कत के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए हुए राजी

कोई टिप्पणी नहीं