ब्रेकिंग न्यूज

अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में  आज फिर मौसम करवट ले सकता है। लखनऊ बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे शाम तक बारिश हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। आज बुधवार को अधिकतम तापमान 35 °C और न्यूनतम तापमान 17 °C के बीच रहने का अनुमान है।सीएसए के मौसम विज्ञानी  ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 18 तक अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी, पानी और ओला गिरने की की संभावना है। दिन के तापमान में अगले 48 घंटों में दिन का पारा घटेगा। लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।वहीं, रात का तापमान अभी और बढ़ेगा। वहीं प्रदेश में लगभग हर जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.4 से 18 डिग्री के आस-पास रहा। जो सोमवार के मुकाबले 2 °C अधिक है। मंगलवार से पहले तीन, चार और आठ मार्च को पारा 16.6 °C रह चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं