ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रपति ने कहा- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर भगवान के समान


बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय  के 10वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्‍मान‍ित क‍िया। 3 हजार 808 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। उन्होंने कहा मेरे लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर भगवान के समान हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया था कि आज मैं आपके सामने खड़ी हूं।राष्ट्रपति ने कहा NIPER और IIT BHU के साथ सहयोग करके विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा है। इसकी मैं सराहना करती हूं।

बाबासाहेब के जीवन में जीतनी कठिनाई और चुनौतियां थी उनकी कामयाबी भी उतनी ही ज्यादा बड़ी थी। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आज डिग्री पाने वाली 42% और मेडल पाने वाली 60% लड़कियां हैं। ये बहुत खुशी की बात है।​​​​​​ उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में SC-ST एडमिशन के लिए 50% की छूट देना सराहनीय है। मुझे बिरसा मुंडा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का शुभारंभ करते समय बहुत खुशी हो रही है। बिरसा मुंडा के नाम पर स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर बनाने के लिए विश्वविद्यालय की पूरी टीम को बधाई देती हूं।समारोह में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मु ने कहा कल मैंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा यूपी एक जिला एक उत्पाद के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। प्रदेश का लघु और मध्यम उद्योग देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा मुझे बताया गया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उत्तर प्रदेश में भारी मात्रा में निवेश आ रहा है। ये समिट सही मायने में निवेशकों का महाकुंभ है।द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान मिली है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के साथ अर्थव्यवस्था में भी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा योगदान है। यहां का किसान हमारा अन्न दाता है। उत्तर प्रदेश भारत की ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने में सक्षम है। इस समिट से निवेश के रास्ते खुलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं