ब्रेकिंग न्यूज

दीवानी प्रशासनिक कार्यालय मे रामदरबार की हुई स्थापना


सुलतानपुर बार एसोसिएशन के दीवानी संघ भवन के प्रशासनिक कार्यालय में मंगलवार को श्रीराम दरबार की स्थापना की गयी। सर्व प्रथम श्रीराम दरबार के चित्र की पूजा अर्जना की गयी तत्पश्चात माल्यार्पण किया गया ।श्रीराम दरबार के चित्र को प्रशासनिक कार्यालय  में स्थापित किया गया। जिसमें  महेन्द्र प्रसाद शुक्ल पूर्व अध्यक्ष,  करूणा शंकर द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष, नरेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व अध्यक्ष,  गिरिजा प्रसाद शुक्ला अध्यक्ष, समरजीत सिंह महासचिव बार एसोसिएशन सुलतानपुर, राय साहब सिंह पूर्व अध्यक्ष  राघवेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष, बजरंग बहादुर सिंह, कृपा शंकर सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सतीश कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार शुक्ला, शिशिर कुमार सिंह आदि कई अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। तत्पश्चात वरिष्ठ मुशीं जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन अधिवक्ताओं की सेवा में गुजार दिया उनको माला व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले जमुना प्रसाद तिवारी,कर्रार हुसैन, अली रजा, राम तीरथ शुक्ल , हरि प्रसाद तिवारी , इन्द्र पाल वर्मा, श्याम बहादुर यादव,  राम अचल पाण्डेय ,सीता राम यादव ,बाबू राम यादव ,ओम प्रकाश, सूर्य भान सिंह , करिया , हरि प्रसाद पाण्डेय ,  हरि प्रसाद पाण्डेय ,सुनील कुमार श्रीवास्तव मुंशी रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं