ब्रेकिंग न्यूज

2 दर्जन IAS अधिकारियों के तबादले

 


लखनऊ प्रदेश सरकार ने मंगलवार आधी रात बाद मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर अनिल पाठक सहित करीब 2 दर्जन IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें कई अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव सचिव व विशेष सचिव स्तर के अधिकारी कई जिलों के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त शामिल हैं।हालांकि सरकार ने तबादला सूची जारी नहीं की है। तबादला आदेश रात में संबंधित अधिकारियों को प्राप्त कराने के बाद सूची बुधवार सुबह जारी किए जाने की संभावना है।सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति व अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे कई IAS अधिकारी नई तैनाती का इंतजार कर रहे थे। इसी तरह एक अपर मुख्य सचिव को लेकर लंबे समय से शिकायतों की चर्चा थी। प्रतीक्षारत अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई है।  मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर अनिल पाठक को निदेशक सूडा व बनाए जाने की चर्चा है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार कम किए जा सकते हैं और कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की संभावना है। कई विभागों में विशेष सचिव की तैनाती हुई है। एक जिले के जिलाधिकारी के आचारण-व्यवहार से जुड़े किस्से चर्चा का विषय बने हुए थे। इस जिलाधिकारी के साथ पूर्वांचल के कई जिलों के जिलाधिकारी बदले जाने की चर्चा है।निदेशक सूडा इशू रस्तोगी झांसी की जिलाधिकारी बनाई गईं।संतकबीर नगर के डीएम प्रेम रंजन हटाए गए।निखिल टीकाराम को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं