ब्रेकिंग न्यूज

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया रेप,मुकदमा दर्ज

 


लखनऊ मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग बेटी ने अपने सौतेले पिता पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों को आपबीती सुनाते हुए किशोरी  रोने लगी।SSP ने संबंधित सर्किल प्रभारी को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।किशोरी ने बताया कि उसकी 3 बहनें और 1 भाई है। कुछ दिनों पहले पिता का देहांत हो गया था। उसकी मां ने क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से विवाह कर लिया था। किशोरी की 3 बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। कुछ दिनों पहले उसकी मां का भी देहांत हो गया। किशोरी व उसका भाई सौतेले पिता के साथ रहते हैं।आरोप है कि सौतेला पिता मां की मौत के बाद किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। कई बार किशोरी व उसके भाई ने सौतेले पिता को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने बहन-भाई की पिटाई कर दी। इसी बीच उसने किशोरी से दुराचार किया। जिसका आरोपी ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अन्य लोगों से संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने SSP से शिकायत की है।SSP  ने CO कोतवाली  को जांच सौंपी है। उनका कहना है कि किशोरी का मेडिकल करा दिया गया है। इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं