ब्रेकिंग न्यूज

घने कोहरे के साथ यूपी में रेड अलर्ट जारी,सीएम योगी बोले- कोई भी सड़क पर सोता न मिले

 


लखनऊ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में पारा शून्य पर जाने के लिए बेचैन है। शनिवार-रविवार की रात प्रदेश में कानपुर और सोनभद्र जिला सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 2 डिग्री पहुंच गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को मौसम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ठंड का प्रकोप और कोहरे के कारण प्रदेश के जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी जिलों में अधिक घना कोहरा पड़ेगा। पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने से कोल्ड डे कंडीशन जैसी स्थिति होगी।वहीं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारी स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। इसके बाद से अफसर नजर रखे हुए हैं कि ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न नजर आए।लखनऊ और आसपास के जिलों  में कक्षा 1 से लेकर 8 तक की कक्षाओं को 14 जनवरी तक की अवकाश घोषित कर दिया गया है। लखनऊ में बीते रात को जबरदस्त कड़ाके की ठंड पड़ी यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे था।गरीबों‚ निराश्रितों और जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि कोई भी सड़क पर सोता न मिले। उनके निर्देश पर अफसर रैनबसेरों‚ कंबल और अलाव की पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हैं। सूबे के सभी 75 जिलों में वितरण के लिए योगी सरकार ने शीतलहरी में कुल 496883 कंबल खरीदे। इनमें से दो लाख 86 हजार 740 से अधिक लोगों में कंबल का वितरण भी हो गया।शीतलहरी से बचाव के लिए 1220 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किए गए। इनकी क्षमता 29228 है। सूबे में अलाव जलाने के लिए 14043 स्थान चिह्नित किए गए हैं। यूपी के जनपदों में प्रतिदिन 12594 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।सीएम ने निर्देश दिया था कि जिलाधिकारी स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। इसके बाद से अफसर नजर रखे हुए हैं कि ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न नजर आए। हर जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध हो। कंबल वितरण का क्रम निरंतर जारी रखा जाए। कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद‚ विधायक‚ निकाय चेयरमैन जैसे जनप्रतिनिधियों से ही कराया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी निराश्रितों की मदद कर रहे हैं।पिछले दिनों सीएम के निर्देश के बाद सभी रैन बसेरों में साफ–सफाई पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। यहां कोरोना से बचाव के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था करा रहा है। स्थायी व अस्थायी रैन बसेरों में रजाई‚ कंबल‚ गद्दे‚ तकिया समेत सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। समय–समय पर अफसर इसका अवलोकन भी कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं