ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर-अयोध्या, कानपुर-झांसी में पारा 3 डिग्री पहुंचा


लखनऊ उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलने से गलन भरी ठंड धूप पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार-शनिवार की रात उत्तर प्रदेश में सबसे कड़ाके की ठंड सुलतानपुर, अयोध्या, कानपुर और झांसी में पड़ी। यहां पारा 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार की बात करें तो उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज धूप निकली।शुक्रवार को प्रदेश में दिन के समय सबसे कड़ाके की ठंड कानपुर‚ उरई‚ हमीरपुर‚ बरेली और मेरठ में पड़ी, जबकि गुरुवार, शुक्रवार की रात को सबसे कड़ाके की ठंड कानपुर‚ सुलतानपुर‚ अयोध्या और झांसी में पड़ी। प्रदेश के सभी जिलों में रात को घना कोहरा भी पड़ा।आंचलिक मौसम विज्ञान के अनुसार, अभी ठंड और बढ़ेगी। कोहरा भी घना होगा। शनिवार को लखनऊ के आलमबाग, पारा, आशियाना में तड़के घना कोहरा रहा। गोमती नगर क्षेत्र में कोहरा तो नहीं था, लेकिन बर्फीली हवाएं कंपकपा रही थीं। अनुमान है कि लखनऊ में दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। यहां दोपहर का तापमान 16°C और रात का तापमान 6°C रहने की उम्मीद है। सुलतानपुर मे अधिकतम तापमान 18C न्यूनतम तापमान 6C सेल्सियस रहेगा। कोल्ड डे कंडीशन प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी रहने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं