ब्रेकिंग न्यूज

आत्मनिर्भर संगठन बनाएंगे उज्जवल और मजबूत भारत : रघु ठाकुर


सुलतानपुर  आजाद समाज सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के तिकोनिया पार्क में संगठन का 27 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में निराश्रित और गरीब परिवार के लोगों को 1000 रजाई, 50 सिलाई मशीन, 15 ठेला वितरित किया गया।प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर का मंच पर संगठन की तरफ से स्वागत अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार भारत समाचार बृजेश मिश्रा ने युवाओं को मोबाइल का मनोरंजन छोड़ देश और स्वयं की समृद्धि के लिए विकास मुखी होने का आवाहन किया। कहा कि हमें सामाजिक, राजनैतिक ही नहीं व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल करनी चाहिए। भारत का युवा 24 घंटे मोबाइल पर है। ऐसा क्यों, जो डिवाइस आपको जानकारी उपलब्ध कराने के लिए और आगे बढ़ने के लिए दी गई, उसका हम दुरुपयोग कर रहे हैं।

प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि हिंदुस्तान के दो उद्योगपति भारत के 2 सबसे धनी लोगों की सूची में शामिल है। वहीं दूसरी तरफ भारत की बड़ी आबादी गरीबी से अभी भी जूझ रही है। आत्म निर्भर संगठन बनाने का आवाहन करते हुए वरिष्ठ नागरिकों से आगे आने का आह्वान किया। जिससे गरीबी को दूर कर भारत को समृद्ध बनाया जा सके। राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने आए हुए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि समेत अन्य लोगों का आभार जताते हुए भविष्य में विकासोन्मुखी भारत के नव निर्माण में सहयोग करने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार कमलनयन पांडे ने पंडित राम किशोर त्रिपाठी को याद करते हुए इतिहास को सीख देने वाला सुल्तानपुर बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी करतार केशव यादव ने समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं को आगे आने का आवाहन किया। संगठन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने शामिल हुए और प्रमुख रूप से सहयोगी बने लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राधेश्याम सिंह, सपा नेता शकील अहमद, शशी प्रकाश सिंह, डॉ सुधाकर सिंह, माबूद अहमद, शर्मा दिल्ली से आए विधायक पवन शर्मा, पूर्व विधायक अनूप संडा, संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सराफत खान, महामंत्री मकसूद अंसारी, कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय, मंत्री गिरीश तिवारी बब्लू, प्रचार मंत्री सुरेश सोनी,संरक्षक माशूक अली, दिलीप सिंह, बब्लू सिंह प्रधान, अब्दुल मन्नान,विधिक सलाहकार रुद्र प्रताप सिंह मदन एडवोकेट,अनिल प्रताप सिंह एडवोकेट,शिव शंकर सिंह एडवोकेट,सचिव जी. डी. पाण्डेय, मयंक पाण्डेय सोनू, मो अहमद, ओम प्रकाश,आशीष द्विवेदी, विजय यादव, रविंद्र तिवारी,अजय कुमार सिंह,मो युनुस,मनीष सिंह मनोज,इमरान खान पांचोपीरन,मसूद अहमद, आवेज खान,राजा अब्बास जैदी,धर्मेंद्र जयसवाल, विद्या प्रकाश शुक्ल, मो अख्तर,मुशीद अहमद भुल्की, चंद्रिका यादव, आशीष मिश्रा, धर्मराज यादव, रोहित सिंह,दिनेश यादव, शमशाद अहमद,पवन शर्मा, सरदार जितेंद्र पाल सिंह, अरविंद यादव,महफूज अली बब्बन, सुमित यादव, मोईद खान, अशोक तिवारी, घनश्याम जायसी आदि संस्था के सकड़ो पदाधिकारी कार्यक्रम सफल बनाने में लगे रहे।

कोई टिप्पणी नहीं