ब्रेकिंग न्यूज

सूटकेस में लड़की की लाश मिली

 


लखनऊ मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज शुक्रवार दोपहर एक लाल रंग के सूटकेस में लड़की की लाश मिली। उसके सीने में गोली मारी गई थी। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने का भरकर प्रयास किया है। लड़की की पहचान अभी नहीं हो सकी है। लड़की की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।एक्सप्रेस-वे के राया कट की सर्विस रोड पर स्थित राजकीय कृषि फार्म के पास शुक्रवार दोपहर को कुछ मजदूरों ने एक लाल रंग का सूटकेस देखा।

पहले उन्हें लगा कि ये सूटकेस किसी कार से गिरा होगा। कुछ राहगीरों ने भी अपनी गाड़ियां इस सूटकेस के पास रोक दीं।पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिसता हुआ दिख रहा था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। सूटकेस खुला तो सभी हैरान रह गए। उसके अंदर लाश थी। लाश पालिथीन में पैक करके सूटकेस में रखी गई थी।पुलिस को लड़की के सीने में गोली के निशान मिले हैं। देखकर लगता है कि काफी करीब से गोली मारी गई है। उसके शरीर मे कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। लड़की ने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। ताकि कातिल के सुराग जुटाए जा सके।मथुरा पुलिस  ने बताया कि लड़की की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए आस-पास के सभी शहरों में इसकी तस्वीरों को भेजा जा रहा है।आशंका है कि नोएडा, आगरा, हाथरस और बरेली से लाश को लाकर यहां फेंका गया होगा। अगर पुलिस की थ्योरी सही है, तो क्राइम को करने के लिए कार या किसी वैन का इस्तेमाल किया गया होगा। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से जुड़ी लिंक रोड के होटल और ढाबों पर पूछताछ शुरू कर दी है। यहां लगे सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं