ब्रेकिंग न्यूज

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज

 


आज मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण हो रहा है। भारत की पूर्व दिशा के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.40 बजे होगी और शाम को 4.23 से ईटानगर में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखने लगेगा। जबकि ग्रहण 7.26 बजे खत्म हो जाएगा। वहीं, गोरखपुर में शाम 5.06 बजे से 7.26 बजे तक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह के मुताबिक, यूं तो इस खगोलिय घटना को देखने के लिए किसी भी तरह के विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है। इसे आप अपनी आंखों से सीधे तौर से भी देख सकते हैं। अगर आप के पास टेलिस्कोप या बायनोक्यूलर है तो आप इस खगोलीय घटना का और भी ज्यादा अच्छे तरीके से लुत्फ उठा सकते हैं।लेकिन गोरखपुर के तारामंडल में इस खगोलिय घटना को देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ क्षेत्रीय वैज्ञानिक आधिकारी और गोरखपुर तारामंडल के प्रभारी महादेव पांडेय ने बताया, तारामंडल में विशेष प्रकार की डोबसोनियन नाईट स्काई वॉचर और अन्य प्रकार की स्पेशल नाईट स्काई टेलिस्कोपस के माध्यम से भी और अधिक अच्छे से इस खगोलीय को देखा जा सकता है।इसके लिए किसी तरह कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही यहां आने वाले लोग को चंद्र ग्रहण देखने के साथ ही यहां खगोलविद अमर पाल सिंह से विशेष खगोलीय जानकारी भी ​फ्री ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं