ब्रेकिंग न्यूज

गंगा में दक्षिण भारत के 34 यात्रियों से भरी नाव डूबने से बची


लखनऊ वाराणसी
गंगा में एक बड़ा हादसा टल गया। 34 यात्रियों से भरी नाव डूबने से बची। दरभंगा घाट के सामने से उस पार रेती पर जाते समय नाव में पानी भरने से नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तुरंत आसपास के नाविक और जल पुलिस मौके पहुंची और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसमें दो यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। उन्हें मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में भर्ती कराया गया है। दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने नाविक को हिरासत में लिया है। सभी यात्रियों को दूसरे नाव से गंतव्य को भेजा गया।दक्षिण भारत के 34 यात्रियों का समूह गंगा में नौकायन करने निकला। केदार घाट के रहने वाले अमित साहनी के नाव में सभी सवार हुए। दरभंगा घाट से उस पार रेती की तरफ जाते समय शनिवार की सुबह नाव में अचानक पानी भरने लगा। पुरानी नाव होने के कारण नाव में धीरे धीरे पानी भरने लगा। यात्रियों ने शोर मचाया। आरोप है कि इस दौरान नाविक कूद कर भाग निकला। शोर शराबा-चीख पुकार सुन समय पर मल्लाह और पुलिस पहुंच गई। इस वजह से सभी को तुरंत बचा लिया गया। पुलिस मौके से एक नाविक को हिरासत में लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं